बुरहानपुर/29 अक्टूबर, 2024/-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा मंगलवार को आयुष्मान भारत निरामयम के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वृध्दजनों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत शामिल किये जाने हेतु योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बुरहानपुर जिले में जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.राजेश सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोज़ेस, जिला चिकित्सालय का स्टॉफ, शहरी आशा कार्यकर्ताये, वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सिसौदिया ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सत्तर वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सभी नागरिको को भी रूपये पांच लाख प्रतिवर्ष निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी।
Tags
बुरहानपुर समाचार