गांजा सप्लाई करने बुरहानपुर से इंदौर पहुंचा युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ़्तार


इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर बुरहानपुर के रहने वाले धुर सिंह को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की जब चेकिंग की गई तो उसके पास से एक यूरिया की बोरी मिली। जिसमें 11 किलो के लगभग गांजा मिला।

पकड़े गए आरोपी से क्राइम ब्रांच बारीकी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि, आरोपी बुरहानपुर से इंदौर गांजा की सप्लाई करने के लिए ला रहा था। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

अब कहां से यह गंजा खरीदा, इसे लेकर पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पकड़े गए आरोपी का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है। जिसमें कई नंबर पुलिस को मिले हैं, जिसमें से मुख्य सप्लायर की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही इंदौर में गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही या आरोपी इंदौर में किसे गांजा देने के लिए आया था, पूछताछ के बाद पुलिस उस पर भी कार्रवाई करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post