बुरहानपुर जिले में कल (19 अक्टूबर,शनिवार) किन क्षेत्रों में होगी 5 घंटों की बिजली कटौती ? : आइए जानते हैं


बुरहानपुर - मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 19 अक्टूबर (शनिवार) को 11 केवी सिंधी बस्ती फीडर का मेंटेनेंस करेगी। इसके कारण सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुछ क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। कार्यपालन यंत्री शहर ने इसकी जानकारी दी।

प्रभावित समय - 👇🏻

सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक

प्रभावित क्षेत्र - 👇🏻

सरस्वती नगर, लक्ष्मी नगर, सिंधी बस्ती, नगर निगम कार्यालय, प्रगति नगर, राजीव नगर, गीता साई नगर, अक्षर धाम, ब्रह्म शक्ति नगर, सैफी मार्बल, साई सिद्धी हॉस्पीटल इत्यादि क्षेत्र।

मेंटेनेंस काम की आवश्यकता को देखते हुए समय कम या ज्यादा किया जा सकता है।




Post a Comment

Previous Post Next Post