पत्रकार की झूटी शिकायत करने वाले के ख़िलाफ़ पत्रकारों ने एसपी से कार्रवाई की मांग

बुरहानपुर :- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में अवैध कॉलोनियो का मकड़जाल फेला हुआ है जिसे लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन को लगातार शिकायते की जा रही है जिस को लेकर पत्रकारों द्वारा भी अवैध कॉलोनियो के सम्बंध में खबरे प्रकाशित कर गरीब असहाय लोगो की आवाज़ बनकर उन्हें जिला प्रशासन से न्याय दिलाने की कोशिश कर रह है।

जिससे बौखला कर शहर के अवैध कॉलोनाइजर पत्रकारो पर झूठे प्रकरण बनाकर उन्हें फसाने की साज़िश कर रहे है इसी तरह की एक झूटी शिकायत दिनांक 11/9/24 को पत्रकार नौशाद नूर के विरुद्ध कॉलोनाइजर अब्दुल तारिक़ द्वारा की गई है उक्त शिकायत में कॉलोनाइजर अब्दुल तारिक़ ने अपने करीब के खास लोगो को गवाह बनाकर पत्रकार पर पैसे मांगने के झूठे आरोप लगाए है जोकि पूरी तरह से झूटी शिकायत होकर निराधार है।

पत्रकार नौशाद नूर के ख़िलाफ़ हुई झूटी शिकायत को लेकर शहर के पत्रकारों में आक्रोश है जिसे लेकर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार से मुलाकात कर झूटी शिकायत को नस्तीबद्ध कर झूटी शिकायत करने वाले कॉलोनाइजर अब्दुल तारीक पर सख़्त कार्रवाई करने की मांग की है।

एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा पत्रकारो द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया है अवैध कॉलोनी के संबंध में खबरें छाप रहे हैं जिसको लेकर पत्रकार पर झूटी शिकायत करने का मामला सामने आया हैं जिसको लेकर एक शिकायत प्राप्त की गई जांच करा कर जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post