युवक ने ताप्ती के छोटे पुल से लगाई छलांग , मां से कहा कर रहा हूं खुदकुशी , एसडीईआरएफ तलाश में जुटा


बुरहानपुर - सिंधखेड़ा के 18 वर्षीय युवक सागर ने बुधवार दोपहर ताप्ती नदी के छोटे पुल पर पहुंच कर नदी में छलांग लगा दी। 
परिजन के अनुसार नदी में कूदने से पहले उसने अपनी मम्मी को फोन कर कहा मैं ताप्ती के पुल पर हूं और यहां से कूद रहा हूं। मां ने मना किया कि नहीं बेटा ऐसा नहीं करना, तू घर आ जा, लेकिन युवक आनन फानन बाइक से पुल के बीच पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। 
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जब सागर ने उसकी मां को काल किया था तब उसकी मां खेत मे काम कर रही थी बेटे की यह बात सुनते ही उसके आंखों से आंसू बहने लगे महिला ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल लगाया और पूरी बात सुनाई।
सूचना मिलने पर शिकारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एसडीईआरएफ की टीम भी आई।


युवक की बुधवार दोपहर से तलाश की जा रही है, लेकिन उसका फिलहाल कहीं पता नहीं चला। शिकारपुरा थाना उपनिरीक्षक अलीम उद्दीन ने बताया बुधवार दोपहर थाने पर सूचना मिली कि छोटे ताप्ती पुल पर कोई व्यक्ति छलांग लगाकर पानी में कूदा है। तब मौके पर पहुंचे, लेकिन यहां फिलहाल युवक नहीं मिला।

कंट्रोल रूम ने एसडीईआरएफ टीम को भेजा। एसडीईआरएफ की टीम भी तलाश कर रही है। युवक का नाम सागर है जो सिंधखेड़ा का रहने वाला है। बाइक एमपी-68 झेडबी-9556 छोटे पुल पर खड़ी मिली। वह बाइक से आया और आते ही नदी में कूद गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post