मुख्यमंत्री द्वारा बुरहानपुर की रीना नरेंद्र पवार हुई सम्मानित, सांसद पाटिल ने कहा जिले का गौरव है रीना पवार

बुरहानपुर :- विमुक्ति दिवस पर भोपाल स्थित रविंद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राज्य मंत्री कृष्णा गौर भोपाल के सांसद आलोक शर्मा केंद्रीय मंत्री बाबूलाल बंजारा रामेश्वर शर्मा मालतीराय रवि प्रताप बुंदेला अजीत केसरी एवं मध्य प्रदेश से 51 जातीयों के विमुक्त घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ समाज के प्रमुख एवं समाज के महिला पुरुषों की उपस्थिति में ग्राम डोंगरगांव जिला बुरहानपुर से बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार द्वारा मंच पर मुख्यमंत्री एव सभी गणमान्य अधिकारी के समक्ष सिर पर गिलास पर 51 मटकी रखकर तलवार एवम कांच के गिलास पर हैरत अंग्रेज बंजारा लोक नृत्य की प्रस्तुति पेश की इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा रीना नरेंद्र पवार का अपने गले का रुमाल व 21000 की राशि देकर रीना पवार को सम्मानित किया गया ज्ञात होवे कि इसके पूर्व में रीना पवार द्वारा दो फिल्मों मे किरदार निभाया गया है फिल्म पत्थर बोल उठे में रीना पवार ने महारानी की भूमिका निभाई है

एवं फिल्म लाखा बंजारा में नरेंद्र पवार ने लाखा बंजारा व रीना पवार ने लाखा बंजारा की पत्नी सोनाबाई की भूमिका निभाई है लाखा बंजारा फिल्म में इनके परिवार से सात सदस्यों ने अलग-अलग भूमिका निभाई है इस कलाकार ने पूर्व में अनेक स्थानों पर जैसे कर्नाटक के बीजापुर में बंजारा कुंभ में व कई प्रमुख स्थानों पर धार्मिक राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति मे सीर पर गिलास गिलास पर 51 मटकी रखकर तलवार पर कांच के टुकड़ों पर कांच के गिलास पर कई अद्भुत लोक नृत्य की प्रस्तुति व देशभक्ति व नशा मुक्ति पर समाज सुधार के गीत प्रस्तुत किए हैं जिसमे मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र शासन के मंत्री संजय राठौर एवं अनेक गणमान्य मंत्रियों एवं पोहरादेवी के गांधीपति संत श्रीबाबू सिंह महाराज पाल आश्रम के संतश्री गोपाल चैतन्य महाराज महामंडलेश्वर स्वामि जनार्दन हरी महाराज एवं अनेक संत महापुरुषों ने इनको आशीर्वाद दिया है इनको बंजारा रत्न बंजारा भूषण समाज गौरव जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है इसके लिए समाजजन व सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक अर्चना चिटनीस राजस्थानी समाज मारवाड़ी युवा मंच रोटरी क्लब इन सभी संस्थाओं ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post