महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह का आयोजन, विधायक अर्चना चिटनिस ने हरी झंडी दिखा कर पोषण तिरंगा रैली को किया रवाना

बुरहानपुर :- पोषण माह के तहत बुरहानपुर जिले में बुधवार को पोषण तिरंगा रैली का आयोजन हुआ विधायक अर्चना चिटनिस ने रैली को रवाना करने से पहले संबोधित किया उन्होंने कहा हमारी रसोई सबसे इम्पारटेंट है हमें अपने स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सचेत रहना चाहिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है उसके बाद पोषण तिरंगा रैली को विधायक अर्चना चीटनिस ने हरि झंडी देकर रवाना किया।
पोषण तिरंगा रैली सावित्री बाई फूले कन्या स्कूल से निकली जो कमल चौक गांधी चौक सुभाष चौक से होते हुए जय स्तंभ चौक पर खत्म हुई रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्कूली विद्यार्थी सहित अन्य शामिल हुए आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका का निर्माण पौधारोपण कार्यक्रम हुआ अभियान के तहत 30 सितंबर को दोपहर 2 बजे ऑडिटोरियम में शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है इसी दिन मोटे अनाज केले से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता भी आयोजित होगी स्कूलों में एनीमिया नियंत्रण पोषण की पढ़ाई विषय पर सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा बुरहानपुर के अलावा जिलेभर में बुधवार को पोषण तिरंगा रैलियों का आयोजन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post