खंडवा।सिंधी समाज दशहरा उत्सव समिति की बैठक में आगामी दशहरा उत्सव के लिए चर्चा हुई।समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि शहर के इस सबसे पुराने रावण दहन कार्यक्रम की समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी श्री गेहीराम जी सीतलानी को बनाया गया है।अध्यक्ष श्री सीतलानी ने श्री नानकराम चंदवानी को सचिव और श्री मोहन दीवान को कोषाध्यक्ष घोषित किया।शेष समिति विगत वर्ष अनुसार यथावत रहेगी।उल्लेखनीय है कि स्थानीय नेहरू स्कूल ग्राउंड पर आतिशबाजी के नए आयटम के साथ 12 अक्टूबर शनिवार शाम
पारिवारिक दशहरा मिलन और रावण दहन का विशाल कार्यक्रम होगा,जिसमें अनेक गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।समिति सदस्यों ने आरंभिक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
Tags
खंडवा समाचार