बुरहानपुर :-राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम हेतु गतिविधि प्रभारी शिक्षकों मास्टर टेनर्स का सोमवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित रहा प्रशिक्षण का शुभारंभ विधायक अर्चना चिटनीस ने दीप प्रज्जवलन कर किया शुभारंभ अवसर पर महापौर माधुरी पटेल नगर निगम अध्यक्ष अनिता यादव जनप्रतिनिधिगण जिला कार्यक्रम अधिकारी सुषमा भदौरिया उपस्थित रही।
प्रशिक्षण अवसर पर उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स को एनीमिया को नियंत्रण करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया प्रशिक्षण में एफिकोर संस्था द्वारा पीपीटी के माध्यम से एनीमिया से होने वाले प्रभाव इसका जीवन चक्र, संकेत व लक्षण, आयरन दवाई की खुराक, सावधानियां, आयरन अनुपूरक के प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के तरीके एनीमिया की पहचान खाद्य पदार्थो का सेवन सहित एनीमिया से बचाव के उपाय भी बताये गये ताकि समय रहते इसे नियंत्रित किया जा सकें
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए विधायक चिटनीस ने कहा कि, एनीमिया, शरीर, मन, बुद्धि तीनों पर प्रभाव डालता है आयरन युक्त खाद्य पदार्थो का उपयोग के साथ उसका अवशोषण हो इस हेतु खट्टे फल, सब्जियां, अचार चटनी का सेवन किया जा सकता है पौष्टिक आहार ही स्वस्थ्य जीवन का आधार है महापौर माधुरी पटेल एवं नगर निगम अध्यक्ष अनिता यादव ने भी महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करने हेतु प्रेरित किया प्रशिक्षण अवसर पर मोटे अनाजों से बने व्यजनों की प्रतियोगिता भी आयोजित रही आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर विद्या सोनेकर को प्रथम करूणा गुजराती द्वितीय तथा रानी पटेल को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार