बिम्ट्स महाविद्यालय में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

बुरहानपुर। ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एज्युकेशन बुरहानपुर द्वारा संचालित महाविद्यालय प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साइंसेस बुरहानपुर में फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों ने “वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे” के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में रंगारंग कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के जनसंपर्क अधिकारी मिर्जा राहत बेग ने बताया कि 25 सितंबर यह “वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे” के रूप में मनाया जाता है। फार्मासिस्ट डे की इस वर्ष की थीम ‘‘फार्मासिस्ट-मिटिंग ग्लोबल हेल्थ नीड‘‘ थी। फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय के ऑडोटोरियम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था उपाध्यक्ष अनिल जैन, मुख्य अतिथि फार्मासिस्ट सुदेश जयसिंघानी एवं हरीष जवादे ने दीप प्रज्वलन कर की। इस समय अप्लाईड साईंस के प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, मनोज महाजन, राजू पटेल उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी के विद्यार्थी अंश सोनवणे ने पॉवर पाईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवेरनेस ऑन जेनेरिक मेडीसिन विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसी तारतम्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने फार्मेसी से संबंधित संुदर रंगोली बनाकर प्रदर्शित की। साथ ही फार्मेसी एवं जेनेरिक मेडीसीन विषय से संबंधित पोस्टर प्रदर्शित किए और उसके विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्य आकर्षण में विद्यार्थियों द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा लघु नाटिका के माध्यम से पान, सिगरेट, गुटखा, शराब, ड्रग्स जैसे नशे एवं उससे होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी दी। मेडीसीन के माध्यम से किस प्रकार नशे के लत से छुटकारा पाया जा सकता है उसकी विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट पोस्टर का प्रथम पुरस्कार अंश सोनवणे एवं द्वितीय साक्षी गुप्ता को प्रदान किया गया। रंगोली प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार कमलेश्वरी पाटोरकर, सानिका चौहान एवं प्रांजल महाजन के गु्रप को दिया गया तथा द्वितीय पुरस्कार आंचल महाजन एवं कल्याणी महाजन के ग्रुप को प्रदान किया गया। “वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे” पर समस्त फार्मासिस्ट को बधाई देते हुए आयोजित कार्यक्रमों की सफलता पर अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव अमित मिश्रा, प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, डॉ.शीतल पाटीदार, मनोज महाजन, डॉ. इरफाना अंसारी, श्वेता बिल्लारे, शाहनवाज अहमद, गरिमा वारूले, आकांक्षा मोटवानी एवं समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post