बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाना पुलिस ने सोमवार को एक दंपत्ति के बीच तीन साल से चल रहा विवाद को सुलझाया है जिस दिन पति-पत्नी को थाने में समझाईश के लिए बुलाया गया था इसी दिन उनकी एक साल की बेटी का जन्मदिन था इस मौके पर थाने में ही केक काटकर उनकी बेटी का जन्मदिन मनाया गया और दोनों पति पत्नी के बीच सुलह भी कराई गई
पूजा का विवाह तीन साल पहले पुणे के अभिषेक कर्पे से हुआ था लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते पूजा मायके आ गई थी थाने में केस भी दर्ज हुआ था दोनों पक्षों की लगातार काउंसिलिंग की जा रही थी उनकी एक साल की बेटी आर्या कर्पे के जन्मदिन पर थाने में केक काटा गया।
शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दंपत्ति के बीच तीन साल से विवाद चल रहा था उनका केस भी चल रहा है महिला थाने में भी उनकी दो बार काउंसिलिंग की गई थी सोमवार को पति अभिषेक कर्पे और पत्नी पूजा कर्पे को थाने बुलाकर समझाईश दी गई जिससे दोनों मान गए उनकी एक साल की बेटी का जन्मदिन था इसलिए थाने में ही केक काटकर बर्थडे मनाया गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार