बुरहानपुर :- 7 सितंबर शुक्रवार से गणेशोत्सव शुरू होने वाला है इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां कर ली फील्ड में पुलिस बल को रवाना कर दिया गया है ।
शुक्रवार दोपहर स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी देवेंद्र पाटीदार ने पुलिस बल को ब्रीफ कर फील्ड में रवाना किया इस दौरान एएसपी एएस अंतर सिंह कनेश सीएसपी गौरव पाटिल सहित थानों के थाना प्रभारी पुलिस बल दल मौजूद थे।
गणेशोत्सव पर आज और कल विभिन्न पांडालों में गणेशजी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी इसलिए पुलिस जवानों की ड्यूटी सुरक्षा दृष्टि को देख उन्हें ब्रीफ किया गया देर रात में भी बड़ी बड़ी मूर्तियां पांडालों में पहुंचना शुरू हो जाती है इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से सारे पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।
बुरहानपुर में कई मूर्ति कलाकार गणेश जी की प्रतिमाएं तैयार करते हैं यहां से सबसे अधिक मूर्तियां महाराष्ट्र के जिलों में जाती है इसके लिए पहले से ही बुकिंग कर दी जाती है पिछले कुछ दिनों से लगातार मूर्तियां दूसरे शहरों में पहुंचाने का सिलसिला चल रहा था पांच से लेकर 30 फिट तक की मूर्तियां स्थानीय कलाकारों ने बनाई है मप्र के इंदौर उज्जैन सहित अन्य शहरों से भी लोग आर्डर देकर मूर्तियां तैयार करवाकर ले जाते हैं।
Tags
बुरहानपुर समाचार