दिनांक 05/09/2024 को मातृ सेवा सदन हॉस्पिटल बुरहानपुर में एडमिट पेशेंट नाम पूजा जी को ए पॉजिटिव रक्त की अर्जेंट आवश्यकता थी दूरभाष के माध्यम से परिजनों द्वारा संपर्क किया गया था ।
रक्तदान महादान अभियान संस्था के जागरूक सदस्य एवं सामाजिक कार्य में अग्रसर श्री विनायक सहगल जी को जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई उनके द्वारा बिना विलंब करें ऑल इज वेल हॉस्पिटल ब्लड बैंक पहुंचकर ए पॉजिटिव रक्तदान कर जरूरतमंद की सहायता की गई।
श्री सहगल जी द्वारा किया गया कार्य अति सराहनीय है आप हमेशा स्वस्थ रहें यही कामना करते हैं इस पुनीत कार्य के अवसर पर *श्री सचिन गाढ़े* जी एवं *आकाश गायकवाड* जी उपस्थित रहे।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि हर तीन माह बाद रक्तदान कर जरूरतमंद की सहायता करें।
*रक्तदान महादान अभियान बुरहानपुर संस्था*
*संपर्क:-* *7987006852*
Tags
बुरहानपुर समाचार