शादी के बाद क्यों बढ़ जाता है लड़कियों का वजन, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट ?


शादी के बाद पुरुष और महिला दोनों अपने जीवन में कई बदलाव महसूस करते हैं। ये बदलाव शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के हो सकते हैं। हालांकि, शादी के बाद होने वाले इन बदलावों का पुरुषों की तुलना में महिलाओं के जीवन पर अधिक प्रभाव पड़ता है।

शादी के बाद महिलाओं में मोटापा बढ़ने लगता है। शादी से पहले दुबली काया वाली महिलाएं शादी के कुछ साल बाद अपने बढ़ते वजन से भी परेशान होने लगती हैं। आइए जानते हैं क्यों शादी के बाद अचानक लड़कियों का वजन बढ़ने लगता है।द ओबेसिटी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, शादी के पांच साल के भीतर ही करीब 82 फीसदी जोड़ों का वजन 5 से 10 किलो तक बढ़ जाता है। हालांकि इस मामले में महिलाएं सबसे आगे हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है।

आहार परिवर्तन
शादी के बाद लड़कियां अपनी मर्जी से नहीं बल्कि पति और ससुराल वालों की पसंद के हिसाब से खाना बनाती हैं। ससुराल पक्ष को खुश करने के लिए घी, तेल और मसालों का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इतनी मेहनत से बना खाना खराब नहीं होना चाहिए, इस चक्कर में वह ज्यादा खा भी लेती हैं। समय के साथ बदली ये प्राथमिकताएं आपके वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।

फिटनेस को लेकर लापरवाही
जो लड़कियां शादी से पहले खुद को फिट रखने के लिए, शादी के बाद एक्सरसाइज करने आदि के लिए तमाम कोशिशें करती हैं, उनका ध्यान बंट जाता है। इससे वजन बढ़ने लगता है।

हार्मोनल परिवर्तन
शादी के बाद सेक्सुअल लाइफ में एक्टिव रहने की वजह से लड़कियों के शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। इस वजह से वजन बढ़ जाता है। वहीं बर्थ कंट्रोल पिल्स के इस्तेमाल से भी वजन बढ़ता है।

खाना 
शादी के बाद दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों तक सभी नए जोड़े को अपने घर रात के खाने के लिए आमंत्रित करते हैं, जहां सभी लोग मिलकर नई दुल्हन को जरूरत से ज्यादा खाना खिलाते हैं। यह सिलसिला शादी के बाद कई हफ्तों तक चलता है। इससे अतिरिक्त कैलोरी शरीर में चली जाती है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

बढ़ता तनाव
शादी के बाद लड़की को नए माहौल में ढलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर कोई लड़की काम कर रही है तो उसकी जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती हैं, ऑफिस के साथ-साथ घर पर भी उसे बेस्ट देने की कोशिश हमेशा तनाव में रहती है, और स्ट्रेस ईटिंग का शिकार हो जाती है। इससे वजन बढ़ने लगता है।

मानसिकता बदलना
शादी से पहले लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए नियमित व्यायाम और जिम करती हैं और खान-पान का भी ध्यान रखती हैं, लेकिन शादी के बाद उनकी सोच बदल जाती है। कई महिलाएं यह सोचने लगती हैं कि अब उनकी शादी हो चुकी है और अब फिटनेस की क्या जरूरत है। इस सोच से वजन बढ़ने लगता है।

Disclaimer : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे व सलाह सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post