बुरहानपुर - नगर निगम द्वारा बुधवार को शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान सिंधी बस्ती से कलेक्ट्रेट तक जहां भी अस्थायी अतिक्रमण किए गए थे, सभी को हटाया गया। साथ ही निगम अफसरों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण पाया जाता है तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी संजय तिवारी ने बताया नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
Tags
बुरहानपुर समाचार
