नई दिल्ली - केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें से एक आयुष्मान भारत का दायरा बढ़ाने का भी अहम फैसला शामिल है. आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत अब 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का भी आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज कराया जा सकता है.
जारी किया जाएगा नया कार्ड
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक बयान में कहा कि आयुष्मान भारत से छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों वाले 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ होगा. मुफ्त कवर का बीमा 5 लाख रुपये का है और यह पारिवारिक आधार पर होगा. कैबिनेट ने अपने बयान में आगे कहा, 'इस मंजूरी के साथ, 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो...एबी पीएम-जेएवाई का लाभ उठाने के पात्र होंगे. वरिष्ठ नागरिकों को एबी पीएम- के तहत एक नया आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा।
Tags
देश समाचार