बुरहानपुर पुलिस की सक्रियता से 7 साल के गुमशुदा बालक को 1 घंटे में ढूंढ कर परिजन के सुपुर्द किया गया

बुरहानपुर :- सूचना करता रजनी पति जयमाल सिंह द्वार निवासी शिकारपुरा ने थाना आकर सूचना दी की शनिवार दिनांक 21/9/2024 को करीब 1 घंटे पहले मेरा भतीजा राजा उर्फ कालू पिता दिलीप चौहान उम्र 7 साल घर पर बिना बताए साइकिल लेकर कहीं चला गया है जिसे आसपास मोहल्ले में तलाश किया कहीं नहीं मिला बाद शिकारपुरा थाने आकर थाना प्रभारी कमल पवार को सूचना दी थाना प्रभारी कमल पवार द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर रही चार्ली एवं एफआरबी को सूचना से अवगत कराया एवं गुम बालक का फोटो ग्रुप में शेयर किया जिस क्षेत्र की चार्ली क्रमांक 6 मैं ड्यूटी आरक्षक क्र. 205 महेंद्र द्वारा गुम बालक को राजपुरा गेट के पास ढूंढ कर साथ लेकर थाने आए थाना प्रभारी कमल पावर ने बच्चों को अपने केबिन के अंदर बिठाया और थाना प्रभारी ने मौखिक रूप से गुम बालक से पूछताछ की उसके बाद रिश्तेदार सूचना करता रजनी डावऱ बुआ को बुलाकर पहचान कराई और सुपुर्द किया गुम हुए बालक के मिलने को से रिश्तेदारों के चेहरे पर खुशी के आंसू झलके इसके बाद थाना प्रभारी कमल पावर व पुलिस टीम का परिजनों ने आभार मना और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post