सांसद श्री पाटील ने महाजनापेठ वार्ड के बूथ क्रमांक 65 पर ली सदस्यता

बुरहानपुर। आज यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान अंतर्गत सदस्यता लेकर अभियान का शुभारंभ किया। खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील सहित कार्यकर्ताओं ने महाजनापेठ वार्ड के बूथ क्रमांक 65 पर सदस्यता ली। इसी के साथ देश मे सदस्यता अभियान का आरंभ हुआ। जिले के 652 बूथों पर एक साथ भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हुआ। सांसद श्री पाटील ने सभी से आग्रह किया कि भाजपा के इस सदस्यता अभियान से जुड़ें और 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा परिवार का सदस्य बनकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।
वार्ड महाजनापेठ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री प्रकाश कानुनगो, श्री हीरालाल बडगूजर, पार्षद श्री भरत इंगले,बुथ अध्यक्ष श्री महेंद्र सुगंधी, श्री राजू परदेसी, श्री मनोज वाणी, श्री अक्षय काटेकर, श्री भरत रावल, श्री राजेश परदेसी, श्री बसंता पाटिल,श्री विवेक श्रीमाली, श्री अशोक कुरील, जमुना मौसी, कल्पना दीदी साहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post