गायत्री परिवार के 400 बच्चों को भोजन कराकर डॉ. संदीप पाटिल ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन, पहल से अन्य लोग हुए प्रेरित।

बुरहानपुर। समाजसेवी एवं डॉक्टर संदीप पाटील ने अपने जन्मदिन पर दरियापुर रोड स्थित गायत्री परिवार के 400 बच्चो को भोजन की व्यवस्था कर उनके साथ अपना जन्मदिन बडी ही सादगी से मनाया। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत राठौर ने बताया कि डॉ. संदीप पाटील अपना जन्मदिन पिछले 6 वर्ष से गायत्री परिवार के बच्चों के साथ ही मनाते आ रहे हैं, उनकी इस पहल में माता, पिता व परिवार के अन्य लोग भी शामिल होते हैं। 

यहां 400 से अधिक ऐसे बच्चे हैं जिनके माता-पिता व परिजन नहीं है, उन्हें वह स्वयं के खर्चे से भोजन की व्यवस्था कर उनके साथ ही भोजन भी करते हैं। इसके साथ ही गौशाला में पशुओं को भी वह चारे के रूप में अपने हाथों से भोजन परोसते हैं। उनकी इस मानवता से जुड़ी पहल की हर कोई सराहना कर रहा हैं। वही उनकी इस पहल से अन्य लोग भी प्रेरित होकर इस ऐसे नेक कार्यों में बडचड़ कर हिस्सा लेने का मन बना रहे हैं। इस दौरान डॉ. संदीप पाटील, सुमन पाटील, सेवा सदन कॉलेज प्रिन्सिपल मोहन सोनी, इलियास मोटरवाला, हेमंत राठौर, विजय पाटील, भूषण पाटील, गणेश पाटील, सुयोग पाटील, लॉ कॉलेज के छात्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post