बुरहानपुर :- कालाडोह उतावली नदी ठाठर में नहाने के दौरान रविवार शाम को युवक डूब गया था अंधेरा होने के चलते युवक का रेस्क्यू नहीं हो पाया था सोमवार सुबह से SDERF की टीम युवक की सर्चिग कर रही है युवक अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया ,सूचना पर निंबोला थाना पुलिस ने लापता युवक का मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
युवक के डूबने की सूचना जलील अहमद पिता हारून निवासी जलगांव डीजल के सामने आजाद नगर ने पुलिस को दी उसने बताया कि आफताफ अहमद पिता जलील अहमद निवासी जलगांव डीजल पंप कालाडोह उतावली नदी ग्राम ठाठर से लापता है ।
सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई देर शाम 25 अगस्त को अंधेरा होने से युवक की तलाश नहीं की जा सकी रविवार रात 9.10 निंबोला थाना पुलिस ने गुम इंसान का मार्ग कायम किया।
वहीं सोमवार सुबह से ही SDERF की टीम युवक की तलाश में जुटी है हालांकि उसका पता नहीं किया वहीं सोमवार सुबह से ही SDERF की टीम युवक की तलाश में जुटी है हालांकि उसका पता नहीं चल पाया मौके पर होमगार्ड कमांडेंट मिनाक्षी चौहान निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले सहित पुलिस बल तैनात है इसके साथ ही काफी लोगों की भीड़ भी यहां जमा है युवक की तलाश की जा रही है हालांकि नदी में पानी का बहाव काफी तेज है इस वजह से अब तक युवक का पता नहीं चल पाया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार