बुरहानपुर :- कांग्रेस पार्षद दल और कांग्रेस नेताओं की ओर से गुरुवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक स्थानीय कमल टॉकिज तिराहे पर धरना दिया गया दोपहर 12 बजे से आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान मंच से कांग्रेस नेता पार्षदों ने नगर की खराब सड़कों और अन्य समस्याओं को लेकर टेंड लगाकर शहर की सड़कों के गड्डो के फोटो चुपका कर नगर निगम, महापौर, जिम्मेदार अधिकारियों जन प्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहाँ कि आज कांग्रेस पार्षद दल द्वारा एक आंदोलन किया गया है भाजपा के राज में शहर कि हालत बद से बत्तर हो चुकी है शहर कि सड़को व नेशनल हाइवो कि क्या हालत हो गई लोग गड्डो में गिर कर घायल हो रहे है बारिश का मौसम मैं पानी की कील्लत हो रही है ऊपर से टैक्स बढ़ाने व वसूलने के लिए निगम लोगों के नल कनेक्शन काट रही हैं लोगों को सुविधा देने के बजाय लोगों को परेशान कर रही है ये सभी शहर कि मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने बताया कि आज पूरा जिला पूरा शहर गड्डो से परेशान है मप्र में भाजपा की सरकार है बुरहानपुर शहर में 18 साल से भाजपा के महापौर बनते चले आ रहे हैं आठ साल से शहर में सीवरेज योजना का काम पूरा नहीं हुआ है निजी कंपनी ने गड्ढे खोद दिए और भरने का काम नहीं कराया 12 साल से अधिकांश वार्डों में सीसी रोड नालियों का निर्माण नहीं कराया गया इससे आमजन को खासी परेशानी का सामना पूरे शहर में गंदा पानी मिल रहा है गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिस प्रकार तुगलक निर्णय लेकर आम जनता को निगम एक दिन में टैक्स भरो नहीं तो नल काट देंगे और व्यापारियों को 24 घंटे के अंदर बेसमेंट में लगी दुकानों सील करने कि बात कर रही है जनता को तुम सुविधा तो दे नहीं रहे ऊपर से दादागिरी बता रहे हैं
उप नेता प्रतिपक्ष उबैद उल्ला ने कहा शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से फेल है नाले नालियों की सफाई नहीं की जा रही है जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है पीएम आवास योजना की किस्त पिछले दो साल से लोगों को नहीं मिली पेंशन के पात्र लोगों को भी अपात्र कर दिया गया है कई लोगों के संबल कार्ड और कर्मकार कार्ड योजना के कार्ड बिना जांच बंद कर दिए गए जिसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टॉक पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी पूर्व विधायक हमीद काजी पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद सिंह शेरा भैया अमर यादव अकील औलिया इकराम अंसारी इस्माईल अंसारी मुशर्रफ खान शाहिद बंदा हमीद डायमंड इनाम अंसारी मुज्जु मीर आशिफ खान आरिफ खान फहीम हाशमी इश्हक अली अजय बालापुरकर शेख रुस्तम सहित अन्य पार्षद कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार