शहर की समस्याओं के निराकरण को लेकर विपक्ष कांग्रेस पार्षद दल ने सम्मेलन बुलाने की कलेक्टर से रखी मांग

बुरहानपुर :- नगर पालिक निगम बुरहानपुर के विपक्षी पार्षदों की मांग है कि नगर निगम जल्द सम्मेलन बुलाएं शहर में समस्याओं का अंबार है हमें इसे लेकर चर्चा करना है लेकिन सम्मेलन नहीं बुलाया जा रहा है इसे लेकर मंगलवार दोपहर कांग्रेस नेता पूर्व जिला अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी के साथ 25 पार्षद कलेक्टर भव्या मित्तल से मिले और मांग की कि जल्द सम्मेलन बुलाया जाए क्योंकि संविधान में वैधानिक रूप से हमें अधिकार है 16 पार्षद से ज्यादा पार्षद लिखकर देते हैं तो कलेक्टर मीटिंग बुलाता है जिसके तहत 25 पार्षदों ने कलेक्टर को लिख कर दिया है 

कांग्रेस के नेता पूर्व जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने कहा नगर निगम के प्रावधान के अनुसार अगर सम्मेलन नहीं बुलाया जाता है तो 16 से अधिक पार्षद एकजुट होकर इसकी मांग कर सकते हैं आज हम 25 पार्षदों के साथ यहां पहुंचे उन्होंने कहा नगर पालिका निगम बुरहानपुर का निर्वाचन जुलाई 2022 में हुआ धारा 27 के तहत सम्मेलन हर दो माह में बुलाने का प्रावधान है लेकिन दो साल एक माह बीत गया है और मात्र दो बार ही सम्मेलन बुलाया गया है पहला सम्मेलन भी काफी शिकायतों और मांग के बाद कलेक्टर से मांग करने के बाद बुलाया गया था दूसरा सम्मेलन भी शिकायतों ज्ञापन के बाद बुलाया गया था और तीसरा सम्मेलन आज तक नहीं बुलाया गया 

नेता प्रतिपक्ष हमीदा अकील औलिया उप नेता प्रतिपक्ष उबैद उल्ला पार्षद अजय बालापुरकर मोहम्मद इसमाईल अंसारी अजय उदासीन आदि के अनुसार पिछले दो साल में 12 सम्मेलन बुलाए जाने चाहिए थे लेकिन महापौर आयुक्त ने नहीं बुलाए जबकि नगर निगम अध्यक्ष ने भी सम्मेलन बुलाने के लिए बार बार पत्र जारी किया था कलेक्टर से मांग की गई है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर सम्मेलन आहूतक कराए।

Post a Comment

Previous Post Next Post