बुरहानपुर :- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह बुरहानपुर के स्थानीय नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित हुआ मुख्य अतिथि के बतौर बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल ने नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर भव्या मित्तल व डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट का आगमन हुआ मुख्य अतिथि कलेक्टर भव्या मित्तल ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया 9.05 बजे परेड द्वारा राष्ट्र ध्वज को सलामी राष्ट्रीय गान धुन बैंड पर 9.7 बजे परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि को परेड की रिपोट और निरीक्षण निवेदन किया 9.10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा निरीक्षण के लिए वाहन से प्रस्थान किया 9.15 बजे निरीक्षण के बाद मुख्य अतिथि की मंच पर वापसी हुई 9.15 बजे परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया परेड को विश्राम कराया गया 9.16 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री मप्र के संदेश का वाचन किया गया 10 बजे रंग बिरंगे गुब्बारों को छोड़ा गया 10:5 बजे परेड कमांडर व परेड द्वारा स्वतंत्रता अमर रहे के तीन बार नारे लगाए गए 10:7 बजे परेड कमांडर द्वारा हर्ष फायर के लिए परेड को तैयार किया गया 10:10 बजे परेड द्वारा तीन बार हर्ष फायर किया गया अंतिम हर्ष फायर के दौरान बजने वाली राष्ट्रीय गान की धुन पर समारोह में उपस्थित सम्मानीय अपने अपने स्थान पर खड़े हुए और सम्मान प्रकट किया सभी वर्दीधारी अधिकारी, कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी 10:11 बजे परेड द्वारा सलामी के लिए मार्च पास्ट विशेष सशस्त्र बल जिला पुलिस बल जिला महिला पुलिस बल नगर सेना वन विभाग एनसीसी सीनियर जूनियर स्काउट गाइड शौर्य दल द्वारा किया गया 10:15 बजे मुख्य अतिथि ने परेड कमांडर से परिचय प्राप्त किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए सुबह 11 बजे पुरस्कार वितरण और 11:30 बजे समारोह का समापन हुआ।
Tags
बुरहानपुर समाचार