विमुक्त घुमन्तु समुदाय के कल्याण हेतु योजनाओ के क्रियान्वयन हेतु मध्य प्रदेशं सरकार में पूर्व अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) म.प्र.राज्य विमुक्त घुमक्कड़ जाति विकास प्राधिकरण श्री संजय जाधव द्वारा एक मांग पत्र मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि विमुक्ति दिवस के अवसर पर विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्ध घुमंतू समुदाय के कल्याण हेतु निम्नानुसार कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर घोषणा करने की कृपा करे ।
1- प्रदेश में विमुक्त घुमन्तु समुदाय के छात्रों के लिए नवीन छात्रावास खोलें जाए मध्यप्रदेश के कई जिले/तहसील ऐसे है जहाँ पर इन समुदाय की संख्या काफी ज्यादा है लेकिन उस जिले में
छात्रावास नही है।
2- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के छात्रवासों की तरह ही विमुक्त घुमन्तु जाती के छात्रवास मे भी 1 रुपये किलो अनाज दिये जायें |
3- रामदेवरा (राजस्थान) व ओंकारेश्वर तथा उज्जैन व लोखंडिया जिला बुरहानपुर में 1..1 करोड़ रुपये की लागत विमुक्त घुमन्तु जाती के लोगो के लिए सामुदायिक भवन बनाया जाए ।
4- रामदेवरा को तीर्थदर्शन योजना में शामिल किया जाए ।
5- व्यक्ति गलत हो सकता है लेकिन किसी की जाती नहीं, पुलिस द्वारा इनकी जातियों को अख़बार में प्रकाशित करते है जो पूर्णतः गलत है उसे बंद करवाना चाहिए |
6- विमुक्त घुमन्तु जातियों के लिए स्वरोजगार योजनाए तो बनी है लेकिन कोई भी बैंक इन्हें ऋण नही देती है समस्त बैंको को अनिवार्य लक्ष्यपूर्ति के आदेश जारी किए जावे |
7- इन जातियों के लिए विशेष अभियान चलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ इन्हें दिया जाये ।
8- अभिकरण का नाम बदलकर विमुक्त घुमन्तु जाती विकास अभिकरण रखा जाए।
9 विमुक्त घुमन्तु जाती के कई जगह मजरे टोले या तांडे है वह आज तक राजस्व ग्राम घोषित नहीं है उसे राजस्व ग्राम घोषित किये जायें।
Tags
बुरहानपुर समाचार