बुरहानपुर :- हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं ए एसपी अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना एवं आमजन को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर एसपी के नेतृत्व में बुरहानपुर पुलिस ने सोमवार को भव्य बाइक तिरंगा रैली निकाली गई रैली का जगह-जगह आमजन ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया
बाइक तिरंगा रैली संयुक्त कार्यालय से शुरू होकर सिंधी बस्ती शनवारा चौराहा जय स्तंभ इकबाल चौक सुभाष चौक कोतवाली थाना फूल चौक गांधी चौक से होकर कमल चौक पर समाप्त हुई तिरंगा बाइक रैली के दौरान सबसे आगे चल रहे वाहनों को तिरंगे के रंग से सजाया गया बाइक रैली में देशभक्ति के गीत बजाए इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से अपने घर दुकान व्यापारिक संस्थानों आदि पर तिरंगा झंडा लगाने एवं आजादी के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया इस बाइक रैली में बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ए एसपी अंतर सिंह कनेश सीएसपी गौरव पाटिल अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान एसडीएम पल्लवी पुराणिक सभी थानों के थाना प्रभारी सहित 200 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे
तिरंगा यात्रा के समापन स्थल पर बुरहानपुर एसपी द्वारा पुलिस स्टॉफ को तिरंगा प्रतिज्ञा दिलवाई गई तिरंगा बाइक रैली के समापन पर बुरहानपुर एसपी ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों से कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में तिरंगे की आन बान और शान को बनाये रखना एवं उनके दिल में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है यह तिरंगा हमारे देश की एकता अखण्डता एवं सम्प्रभुता का प्रतीक है इसे बनाये रखना हम सभी भारतवासियों का कर्तव्य है बुरहानपुर पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में तरह तरह के आयोजन कराये जा रहे है और पुलिस थानों तथा पुलिस लाइन में हर घर में तिरंगा लगाया जा रहा है।
Tags
बुरहानपुर समाचार