पुलिस की बड़ी सफलता , व्यापारी की आंख में मिर्ची डालकर लूट के 7 आरोपी गिरफ्तार!

बुरहानपुर - थाना खकनार क्षेत्र के ग्राम डोईफोडिया नायर फाटे के आगे दिनांक 6 फरवरी 24 रात्री करीबन 09.30 बजे से 10.00 बजे के बीच अज्ञात मोटर सायकल पर सवार व्यक्तियो व्दारा ग्राम डोईफोडिया बाजार से रूपये लेकर अपने घर नांदुरा खुर्द जा रहे व्यापारी को नायर फाटे के पास रोक कर आंखो में मिर्ची का पावडर डालकर एवं मारपीट कर व्यापारी के बेग में रखे रूपये बेग सहित लुटकर ले गये थे । 
व्यापारी की रिपोर्ट पर थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 92/2024 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । 


पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आज दिनांक 19/08/2024 को मुखबीर की सूचना पर संदेही 
01. विशाल उर्फ जितेन्द्र पिता गणेश भिलावेकर, 
02. सुरज पिता इश्वर सिलवेकर, 
03. सुखलाल उर्फ लाला पिता सोहनलाल गौतम सभी निवासी नांदुराखुर्द से हिकमत अमली से पुछताछ करते तीनो संदेहियो ने जुर्म करना स्वीकार किया । 
घटना में मुख्यतः विशाल उर्फ जितेन्द्र जो स्वयं व्यापारी के पास काम करता था जिसके व्दारा अपने साथी सुरज पिता इश्वर, एवं सुखलाल उर्फ लाला को अपने मालिक व्दारा बाजार के दिन रूपयो का बेग लेकर बाजार आना जाना बताया गया था जिसके पश्चात सुरज एवं सुखलाल व्दारा अपने अन्य चार अन्य साथीयो 01. अनिल पिता दिलीप बारेला, 02. सत्तार पिता अख्तर, 03. संजय पिता सुखलाल मावस्कर, 04. सुरज पिता सुखलाल डुडवे निवासीगण ग्राम सीतापुर थाना शाहपुर के साथ लुट की योजना बनाई गई । 
घटना दिनांक को आरोपी विशाल जो अपने सेठ व्यापारी के पास ही काम कर रहा था जिसके व्दारा अपने साथी सुरज और सुखलाल को व्यापारी के आने जाने एवं डोईफोडिया बाजार से घर जाने की जानकारी दी गई । 
उक्त घटना में आरोपी विशाल, सुरज एवं सुखलाल व्दारा पुरी तैयार के साथ रैकी कर जानकारी अन्य अपने साथी अनिल, सत्तार, संजय एवं सुरज पिता सुखलाल को दी गई । 
व्यापारी के नायर फाटे के पास पहंचते ही अन्य साथियो व्दारा व्यापारी को रोककर सत्तार व्दारा व्यपारी के आंखो में मिर्ची पाउडर डालकर अन्य साथियो व्दारा मारपीट कर व्यापारी के हाथ से रूपये की बेग छीन कर मौके से भाग गये । जिनके व्दारा बाद में रूपये का बटवारा कर आपस में बटना बताया गया । 
सभी आरोपियो को टीम व्दारा गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल, मोबाईल रूपये एवं अन्य दस्तावेज जप्त किया गया । 
आरोपी अनिल, सत्तार, संजय एवं सुरज पिता सुखलाल सभी निवासी सीतापुर से पुछताछ करते जिनके व्दारा थाना शाहपुर क्षेत्र में ग्राम जसोंदी एवं करोली के बीच एक महिन्द्रा पिकअप वाहन चोरी की थी ।

आरोपियो से जप्त मश्रुका
आरोपियो से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल, 07 मोबाईल, 23650/- रूपये नगदी 
कुल मश्रुका 173650/- रूपये की जप्त की गई ।

महत्वपूर्ण भूमिका 
निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शिवपाल सरयाम, उनि बी.एल. मंडलोई, सउनि अमित हनोतिया, सउनि तारक अली, प्रआर 193 मेलसिंह, प्रआर 356 मुकेश पाटीदार, प्रआर 06 शादब अली, प्रआर 350 सत्यभान सिह, प्रआर 08 निखिलेश जगताप, आर 347 मंगल पालवी, आर 33 विजेन्द्र, आर 490 गोलुखान, आर 132 जितेन्द्र, आर 377 शुभम पटेल, आर 70 अनिल डावर, आर चालक 301 संदीप कास्डे की सराहनीय भूमिका रही ।       

Post a Comment

Previous Post Next Post