बुरहानपुर से 500 कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास घेराव आंदोलन के लिए भोपाल हुए रवाना

बुरहानपुर :- मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा 30 अगस्त को भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्री आवास घेराव में शामिल होने बुरहानपुर जिले से बुरहानपुर जिला अध्यक्ष उबैद उल्लाह एवं युवा कांग्रेस विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नज़ीर अंसारी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक हमीद काज़ी मध्य प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव अजय सिंह रघुवंशी निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर यादव नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अकील औलिया इस्माईल अंसारी रफीक गुल मोहम्मद डिप्टी स्पीकर फहीम हाशमी एवं पार्षदगणों ने बसों और फोर व्हीलर से युवा कांग्रेस के साथियों को रवाना किया

कांग्रेस के पूर्व महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने कहा की मध्य प्रदेश सरकार का जिस तरह से आदिवासी दलित महिला युवाओं के साथ जो अत्याचार मध्य प्रदेश के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर जिस प्रकार से युवाओं का भविष्य तहस-नहस करने का काम जो सरकार कर रही है युवा कांग्रेस द्वारा गूंगी बहरी सरकार को जगाने का जो आंदोलन है इस आंदोलन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैद उल्लाह के नेतृत्व में 500 युवा बसों और चार पहिया वाहनों के माध्यम से शामिल होकर आंदोलन कर रहे हैं बुरहानपुर जिले का भी इस आंदोलन अलग झंडा दिखाई देगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post