बुरहानपुर :- देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के लिए देशभर में वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम शुरू किया गया है मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा है मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देशन में गुरुवार को पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा इस अभियान के तहत पौधारोपण किया गया
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन ग्रामीण अनुराग एवं उपपुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन अतुल सिंह के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले में बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया जिले के सभी थाना चौकी परिसर पातोंडा पुलिस लाइन आदि में पौधारोपण किया गया जहां पुलिस अधिकारी कर्मचारियो ने पर्यावरण की रक्षा एवं मां के प्रति कृतज्ञता जताते हुए अपने परिजनों के साथ पौधारोपण किया अभियान के तहत मुख्य पौधारोपण कार्यक्रम पातोंडा पुलिस लाइन में हुआ जहां कलेक्टर एसपी ए एसपी ने शामिल होकर परिवार सहित पौधारोपण किया जिले के पुलिस स्टॉफ एवं उनके परिजन कार्यक्रम में शामिल हुए सभी ने अभियान के तहत पौधारोपण किया एसपी ने पुलिस स्टॉफ को पौधो की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया जहां पुलिस स्टॉफ एवं परिजनों ने अपनी सेल्फी लेकर अभियान को आमजन तक पहुंचाने के सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट की तो वही सीएसपी गौरव पाटिल ने कोतवाली थाना परिसर में परिवार सहित पौधारोपण किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार