बूझो ,जानो फिर देखो अपना प्रदेश - कलेक्टर ने पर्यटन क्विज प्रतियोगिता पोस्टर का किया विमोचन

बुरहानपुर :- मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 27 जुलाई 2024 को आयोजित की जाना है इस अवसर पर मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर भव्या मित्तल ने बूझो जानो, फिर देखो अपना प्रदेश पोस्टर का विमोचन किया

*कक्षा 9 वीं से 12 वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता दो चरणों में प्रथम चरण 10 बजे से 12 बजे तक*

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 9 वीं से 12 वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की जायेगी इस हेतु 8 जुलाई 2024 तक विद्यालयों द्वारा ऑनलाईन पंजीयन किया जाना है जानकारी अनुसार अब तक 108 विद्यालयों के द्वारा ऑनलाईन पंजीयन किये जा चुके है जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर में दो चरणों में होगा जिसमें प्रथम चरण प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक लिखित परीक्षा के रूप में तथा द्वितीय चरण परिणाम के आधार प्रथम 6 शालाओ के मध्य मल्टीमीडिया क्विज राउण्ड के रूप में आयोजित होगा

*विजेता टीम को प्रदेश के किसी भी पर्यटन स्थल के भ्रमण निःशुल्क पास उपलब्ध* 

विजेता टीम की तीन शालाओ को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा दो रात एवं तीन दिन तथा उपविजेता टीम की तीन शालाओं को एक रात एवं दो दिन के लिए मध्यप्रदेश के किसी भी पर्यटन स्थल के भ्रमण हेतु निःशुल्क पास उपलब्ध कराये जायेगे पोस्टर विमोचन अवसर पर अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी नोडल अधिकारी रविन्द्र महाजन क्विज मास्टर संजय गुप्ता एवं वरिष्ठ लिपिक राजकुमारी ठाकुर मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post