निशुल्क नशा मुक्ति स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन : 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे उचित परामर्श व उपचार दिया गया।
बुरहानपुर : (निप्र.) - सामाजिक न्याय विभाग बुरहानपुर के निर्देशानुसार विभागीय मान्यता प्राप्त संस्था सर्व सेवा संकल्प समिति द्वारा 26 जून नशा निवारण सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसके तहत नशाग्रस्त व्यक्तियों के लिए निशुल्क नशा मुक्ति स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राजपुरा स्थित नशामुक्ति केंद्र में किया गया ।
नशामुक्ति केंद्र के संचालक डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि इन नशाग्रस्त व्यक्तियों को ऑडियो, वीडियो फिल्म ,एकल परामर्श ,सामूहिक परामर्श एवं समन्वित चिकित्सा के माध्यम से उपचार किया गया व दवा का वितरण भी किया गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार