कलेक्टर, एसपी, डीएफओ ने 500 पौधें किये रोपित , बुरहानपुर को ग्रीन सिटी बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कर रहा है पौधारोपण

बुरहानपुर :- एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत शुक्रवार को नेपानगर अनुभाग के नावरा रेंज के तहत ग्राम पानखेड़ा मे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित रहा इस अवसर पर कलेक्टर भव्या मित्तल पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार वन मण्डाधिकारी राकेश डामोर ने संयुक्त रूप से पौधें लगाये आम, नीम, करंज, आँवला सहित अन्य प्रजातियों के 400-500 पौधें रोपित किये गये जिले में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद स्तर पर प्रयास किये जा रहे है

एसडीओ वन विभाग अजय सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष जहां अतिक्रमणकारियों ने नावरा रेंज के अंतर्गत पेड़-पौधों को नुकसान पहुँचाया था वहीं इन जंगलों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा प्रयास किये गये है जिससे जंगल फिर से हरा-भरा हो रहा है एवं विभाग द्वारा वॉच टॉवर बनाया गया है जिसके माध्यम से लगातार क्षेत्र की निगरानी की जा रही है परिणामस्वरूप जंगल फिर से हरा-भरा होने लगा है पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर भव्या मित्तल ने ग्राम वासियों से चर्चा भी की उन्होंने क्षेत्रवासियों को पौधारोपण करने एवं संरक्षण के प्रति प्रेरित भी किया इस दौरान घाघरला, सीवल व आसपास के ग्रामवासियों के साथ जिला प्रशासन पुलिस विभाग एवं वन विभाग द्वारा पौधें रोपित किये गये पौधारोपण कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ वंदना कैथल वन विभाग एसडीओ अजय सागर सहित वन विभाग व पुलिस विभाग का अमला मौजूद रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post