नशा मुक्त समाज की स्थापना हेतु देश के प्रत्येक नागरिक व् समाज को इस दिशा में महती भूमिका का निर्वहन करना होगा – पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार

नशा मुक्त समाज की स्थापना हेतु प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा – पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार 
बुरहानपुर नि.प्र- पुलिस विभाग बुरहानपुर द्वारा 20 जून से 26 जून तक सतत चलने वाले नशा मुक्ति जाग्रति अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सभागृह में समापन समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने कहा की नशा मानव के लिए वह जहर है जिससे मानव की मृत्यु निश्चित है l 
इस जहर का सेवन करने वाले व्यक्ति तो स्वयं की जीवनलीला समाप्त करने के साथ साथ वह परिवार व् समाज को भी गर्त में डालता है। जन जन के सहयोग से ही नशा मुक्त समाज की स्थापन संभव है l इसीलिए इस देश के प्रत्येक नागरिक व् समाज को इस दिशा में महती भूमिका का निर्वहन करना होगा। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के करकमलो से नशा मुक्ति पर ड्राइंग के माध्यम से सुंदर कलाकृति प्रस्तुत करने वाले तीन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l 
                    
समापन समारोह अवसर पर इस साप्ताहिक अभियान को सफल बनाने में सामाजिक संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर , जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ,साईं नशा मुक्ति केंद्र , विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राए , गणमान्य नागरिकगण एवं स्टाफ मौजूद था l 

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अतिरक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश ,जायंट्स यूनिट 2 डायरेक्टर महेंद्र जैन , नशा मुक्ति केंद्र प्रमुख डॉ मनोज अग्रवाल ,महिला थाना टी आई एच एस रावत , इस अभियान के नोडल अधिकारी टी आई अभिषेक जाधव , यातायात सूबेदार नागेन्द्र सिंह ठाकुर एवं जायंट्स व् जनजाग्रति के सम्मानीय सदस्यगण के साथ साथ प्रिंट व् इलेक्ट्रोनिक मिडिया के पत्रकार बंधू व् स्टाफ मौजूद था l 

Post a Comment

Previous Post Next Post