खंडवा लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटील ने ली शपथ

बुरहानपुर। आज से नई दिल्ली में 18वीं लोकसभा का सत्र शुरू हुआ। नवनिर्वाचित सांसदों के हुए शपथ ग्रहण समारोह में खंडवा लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटील ने शपथ ली। नई संसद भवन में हुए इस समारोह का लाइव प्रसारण क्षेत्रवासियों ने देखा और अपने लाडले सांसद के शपथ ग्रहण करते ही उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।उलेखनीय हैं कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर जी पाटील ने खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्री नरेंद्र पटेल को 2 लाख 69 हज़ार 972 वोट से हराकर जीत दर्ज की है। संसदीय क्षेत्र की जनता ने पुनः विश्वास जताकर श्री पाटील को रिकॉर्ड वोटो से जीत का आशीर्वाद दिया है।

सत्र शुरू होते ही सर्वप्रथम प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। इसी के साथ 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की पहली बैठक शुरू हुई। इसके बाद नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ लेने का सिलसिला शुरू हुआ। इससे पहले पीएम मोदी जी का संबोधन हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये वैभव का दिन है। उन्होंने नए सांसदों का स्वागत भी किया और कहा कि देश चलाने के लिए सहमति जरूरी है । मोदी जी ने सभी नवनिर्वाचित सांसदों से इस सत्र का उपयोग जनहित में करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा सभी सांसदों से देश को बहुत अपेक्षाएं हैं,मैं सभी सांसदों से आग्रह करूंगा कि वे जनहित के लिए इस अवसर का उपयोग करें और जनहित में हर संभव कदम उठाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post