बुरहानपुर :- शाहपुर क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक साथ दो मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है यहां से बदमाश करीब 2 लाख कैस और 6 से 7 ग्राम सोने के जेवर चुरा कर रफु चक्कर हो गए सूचना मिलने पर बुधवार सुबह शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की तहकीकात की पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर आजा चूरू पर मामला दर्ज कर दिया पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है
अज्ञात बदमाशों ने देर रात तीन मकान के ताले तोड़े लेकिन एक मकान में अनिल लक्ष्मण के वहां बाहर से ताला लगा था आवाज सुनकर अंदर घर वाले जाग गए तब बदमाश भाग निकले वहीं ज्ञानेश्वर गजानन महाजन विनायक चंदौली के घर में ताला लगा था दोनों ही परिवार बाहर गए हुए थे यहां पर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया रफु चक्कर हो गए
शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार देर रात सूर्यकांत नगर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया दो मकान में नगद 2 लाख रुपए करीब 7 ग्राम सोना चोरी होना बताया जा रहा है मामले की जांच कर रहे हैं
बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने बताया कि चोरों ने सुनसान इलाकों के सुने मकानों को निशाना बनाया है हमने मामले की गंभीरता से लिया हे मैं खुद घटना स्थल पर गया था चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ए एसपी अंतर सिंह कनेश सीएसपी गौरो पाटिल और सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त के निर्देश दिए है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे
Tags
बुरहानपुर समाचार