बुरहानपुर :—बुरहानपुर नगर पालिक निगम द्वारा फरवरी माह में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह एवं निकाह योजना का आयोजन किया गया था जिसकी राशि के चेक का वितरण शनिवार को शाम 4 बजे सिंधी बस्ती रोड स्थित परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम इंदिरा कॉलोनी में किया गया नगर निगम और जनपद पंचायत बुरहानपुर ने मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह योजना के राशि के चेक का वितरण किया गया कार्यक्रम में सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया मुख्य अतिथि खंडवा बुरहानपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस निगम महापौर माधूरी अतुल पटेल पुर्व महापौर अतुल पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने ने हितग्राहियों को विवाह की राशि 2 करोड़ 18 लाख 90 हजार के चेक हाथो से वितरित किये गये
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सभी गरीब परिवारों की कन्याओं को विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करके उनके विवाह में आसानी करना है तथा इस योजना के माध्यम से सभी गरीब कन्याओ के विवाह में आर्थिक सहायता के रूप में अनुदान राशि प्रदान करती है जिससे सभी गरीब परिवार अपनी कन्याओ का विवाह आसानी से कर सकते है सभी को सुखी जीवन जीने के लिए सांसद जी द्वारा आशीर्वाद दिया गया और शुभकामनाए दी गई
बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मुख्य उद्देश्य सभी गरीब परिवारों की कन्याओं को विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करके उनके विवाह में आसानी करना है तथा इस योजना के माध्यम से सरकार सभी गरीब कन्याओ के विवाह में आर्थिक सहायता के रूप में अनुदान राशि प्रदान करती है जिससे सभी गरीब परिवार अपनी कन्याओ का विवाह आसानी से कर सकते है परिवार सुख में हो परिवार सुखी रहे यह संबंध विशाल बने समाज के निर्माण में इनका योगदान है सबके प्रति प्रेम जरूरी है हम सब भाग्यवान है जो हमारा जन्म मध्य प्रदेश में हुआ है लगभग 398 जोड़ों को शामिल हुए जोड़ों को विवाह निकाह योजना की राशि की चेक प्रदान किए गए हैं नगर निगम द्वारा एक इतिहास रचा गया है जो सामुहिक विवाह में का आयोजन किया गया था वो संपूर्ण में जीरो वेस्ट पर किया गया और आयोजन को सफल बनाया गया है
नगर निगम महापौर माधूरी अतुल पटेल ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है यह योजना राज्य की गरीब परिवारों की कन्याओं के लिए शुरू की गई है इस योजना के तहत राज्य के सभी पात्र परिवारों की कन्याओं को विवाह के समय सरकार द्वारा 49000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैं सरकार का उद्देश्य सभी गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं को आर्थिक सहायता देकर उनके विवाह में आसानी करना है हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव द्वारा सभी भांजियो का भविष्य को ध्यान में रखते हुए सबका ख्याल रखा और सभी को विवाह की राशि का वितरण किया गया इस अवसर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस महापौर माधूरी अतुल पटेल पुर्व महापौर अतुल पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने मंडल अध्यक्ष रूद्रेश्वर एंडोले अक्षय मोरे देवेंद्र राठौर एम आई सी चेयरमैन संभाजी सगरे महेंद्र इंगले नितेश दलाल ईश्वर चौहान मनोज टंडन उमा कपूर पार्षद राजेश महाजन अशोक महाजन मनोज फुलवानी अमित नवलखे जफर खान अहफाज मीर भारत भुजड़े पदमा वारूडे एजाज अशरफी निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू जगन्नाथ पवार निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार