वजन बढ़ाने के लिए सुबह खाएं ये चीजें -
केले का शेक
आपको बता दें कि जब आप दूध में 2 केला, 1-2 चम्मच पीनट बटर और 1-2 चम्मच शहद, नट्स और ड्राई फ्रूट आदि डालकर इसकी स्मूदी तैयार करते हैं, तो यह आपका तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करती है। आपको बता दें कि इस साधारण सी ड्रिंक में आपको 500 से भी अधिक कैलोरी मिल जाती हैं, जो वजन बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं।
ओट्स या दलिया
सुबह नाश्ते में ओट्स या गेहूं का दलिया वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छा विकल्प है। आप में इसमें 1 गिलास दूध, अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट, फल और शहद आदि मिलाकर खा सकते हैं। यह भी एक कैलोरी से भरपूर विकल्प है, जो आपकी स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करता है।
पनीर का पराठा और दही
यह एक हाई प्रोटीन मील है। तेल या मक्खन में बने परांठे कैलोरी से भरपूर होते हैं। वहीं पनीर और दही प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भी भरपूर होते हैं। यह कॉम्बिनेशन भी वजन बढ़ाने के लिए एक आदर्श विकल्प है। यह नाश्ते का बहुत ही अच्छा भोजन है।
अंडे
अब सुबह के समय नाश्ते में 4-5 उबले हुए अंडे या चाय के साथ 3-4 अंडे आमलेट खाने से बेहतर क्या ही हो सकता है। जब आप पूरा अंडा खाते हैं, तो इसमें प्रोटीन के साथ-साथ फैट भी काफी होता है, जो इसे कैलोरी में बहुत हाई बनाता है। यह भी आपकी वजन बढ़ाने में बहुत मदद करेंगे।
पोहा
यह हेल्दी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर एक पेट भरने वाला भोजन का विकल्प है। इसमें मूंगफली, रंग-बिरंगी सब्जियां भी खूब डाली जाती हैं। यह भी एक कैलोरी में हाई फूड है, जो वजन बढ़ाने के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।
Tags
स्वास्थ्य संसार