हाई यूरिक एसिड में भूलकर भी न खाएं ये चीजें - Foods To Avoid In High Uric Acid In Hindi
1. शराब
किसी भी तरह की अल्कोहल युक्त ड्रिंक शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाती है। इनमें कैलोरी के साथ-साथ प्यूरीन और कई अन्य हानिकारक कण भी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह आपकी जोड़ों की समस्या को गंभीर बना सकते हैं।
2. मीट
नॉन-वेज फूड्स में प्यूरीन सबसे अधिक पाया जाता है। इन्हें खाने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा काफी तेजी से बढ़ती है। इसलिए इनसे दूरी बनाने में ही समझदारी है। ये जोड़ों के दर्द को कई गुणा बढ़ा सकेत हैं।
3. मीठी चीजें
मिठाई, चीनी युक्त फूड, मीठे ड्रिंक्स और यहां तक कि कुछ फलों का जूस भी जोड़ों में सूजन बढ़ाने और दर्द को बदतर बनाने में योगदान दे सकता है। इसलिए इनसे दूरी बनाएं।
4. दालें
भले ही दालें प्लांट आधारित फूड है, लेकिन इनमें भी प्यूरीन काफी अधिक मात्रा में होता है। लगभग सभी दालें प्यूरीन से भरपूर होती हैं। इसलिए इनका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
5. मैदा से बनी चीजें
अगर आप केक, पेस्ट्री, ब्रेड और अन्य मैदा से बनी चीजों का सेवन काफी अधिक करते हैं, तो इससे दूरी बनाएं। ये भी यूरिक एसिड बढ़ाने में योगदान देते हैं।
Tags
स्वास्थ्य संसार