इन 6 वजहों से गिरने लगते हैं सिर के बाल
फैमिली हिस्ट्री
अगर आपके फैमिली में ब्लॉन्डनेस की समस्या रही है तो यह आनुवांशिक भी हो सकता है. उम्र बढ़ने के साथ साथ ये बढ़ती जाती है जिसे एंड्रोजेनिक एलोपेसिया कहा जाता है. इस हाल में पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी बालों के गिरने की समस्या की शिकार हो सकती है. इस स्थिति में बाल खोपड़ी की तरफ से गिरने लगते हैं.
दवाओं का साइड इफेक्ट
कई बीमारियां हैं जिसके इलाज के लिए ऐसे ड्रग दिए जाते हैं जिनकी वजह से बाल तेजी से गिरने लगते हैं और गंजेपन तक की नौबत आ सकती है. कैंसर, गठिया, डिप्रेशन, हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को दूर करने वाली दवाएं बालों को काफी नुकसान पहुंचाती हैं.
रेडिएशन थेरेपी
कई बीमारियों के इलाज के लिए रेडिएशन थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद बाल पहले की तरह ग्रो नहीं कर पाते और बाल पतले कमजोर होते चले जाते हैं. इन बालों को फिर से हेल्दी बनाना मुश्किल काम होता है।
हार्मोनल बदलाव
कई बार प्रेगनेंसी, प्रसव, डिलीवरी, मेनोपॉज, थायराइड प्रॉब्लम की वजह से शरीर में तेजी से हार्मोनल बदलाव होते हैं जो बालों के झड़ने की वजह बन जाता है.
अधिक तनाव
अगर आप अधिक तनाव में हैं और फिजिकल मेंटल शॉक झेला है तो इसका भी असर बालों पर तेजी से पड़ता है. हालांकि अगर तनाव की वजह से बाल गिरे हैं तो ये सही देखभाल के बाद दोबारा आ सकते हैं.
हेयर ट्रिटमेंट और स्टाइलिंग
कई बार हम हेयर स्टाइलिंग के लिए ऐसे ऐसे टूल्स का इस्तेमाल करते हैं और उन ट्रिटमेंट का सहारा लेते हैं जो बालों को कमजोर बनाने का काम करते हैं. इसलिए हेयर ट्रिटमेंट करते वक्त बालों की सेहत को ध्यान में रखें. गर्म तेल से हेयर मसाल करना भी कई बार बालों के गिरने की वजह बन जाता है.
Tags
स्वास्थ्य संसार