यूरिक एसिड और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खे -
भरपूर पानी पिएं
पानी पीने से शरीर में जमा गंदगी, अपशिष्ट पदार्थ, टॉक्सिन्स और प्यूरीन जैसे हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह यह शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे प्राकृतिक तरीका है। इसके अलावा, पानी पीने से किडनी फंक्शन को बनाए रखने में मदद मिलती है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए यह सबसे आवश्यक चीज है।
प्यूरीन रिच (प्रोटीन) फूड्स कम खाएं
ऐसे फूड्स से सख्त परहेज करें जिनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। आपको बता दें कि दालें, मास, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स आदि में प्यूरीन होता है। इसलिए इनका सेवन सीमित करें।
क्रैनबेरी जूस पिएं
यह जूस शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह हानिकारक पदार्थों को नष्ट करने के साथ-साथ किडनी फंक्शन में सुधार करने में भी मदद करता है। जोड़ों की सूजन कम करने और दर्द से राहत देने में भी यह कारगर है।
विटामिन सी युक्त पदार्थ खाएं
ऐसे फूड्स का सेवन बढ़ाएं, जिनमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। हानिकारक कणों को नष्ट करने और यूरिक एसिड को कम करने में भी यह बहुत लाभकारी होते हैं।
वजन कंट्रोल रखें
आपको बता दें कि यूरिक एसिड की समस्या में वजन कंट्रोल रखना बहुत आवश्यक है। अधिक वजन से घुटनों पर दबाव बढ़ता है, जिसकी वजह से गंभीर दर्द हो सकता है। इसलिए शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखने का प्रयास करें।
Tags
स्वास्थ्य संसार