बुरहानपुर - स्वास्थ विभाग मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ अधिकारी द्वारा डायरिया के बड़ते मरीजों को दृष्टिगत करते हुए फिल्ड कर्मचारियो की ड्यूटी लगाईं है। जिस आदेश का पालन करते हुए परिवार कल्याण विभाग प्रभारी सुपरवाइजर विजय सोनी ने टीम गठित कर स्लम वार्डो में संपर्क कर डायरिया की रोकथाम हेतु प्रयास किए जा रहे है। टीम प्रभारी विजय सोनी ने बताया कि स्थती संवेदनशील है लेकिन जल्द ही सभी के प्रयासों से, निगम के सहयोग से नियत्रण में आ जाएंगी।
पी एच ई विभाग प्रमुख श्रीमति ज्योति सिंह द्वारा भी वॉर्ड वासियों से चर्चा कर पीने के पानी की जानकारी एकत्र की एवम् फिल्ड स्टाफ को जल्द ही पानी चैक करने की किट उपलब्ध करवाने हेतु आश्वस्त किया जिससे हर घर पीने के पानी की सुलभ जांच हो पाएगी। वार्डो में वर्तमान में कुछ पीने के पानी की लाइने नालियों में से होकर जा रही है, शौच खुले में जा रही है जिस पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही होनी चाइए।
दल द्वारा
1छोटे बच्चो को जिंक डोज नियमानुसार 14 दिवस के लिए देना सुनिश्चित किया जा रहा है
2 सड़े, बासी फल, बासी खाना खाने से परहेज करे, समझाइस वॉर्ड वासियों को दी जा रही है ।
3व्यक्तिगत साफ सफाई, हैंड वॉश, ताजा भोजन, पर्याप्त साफ पानी पीने की शलाह दी जा रही है।
4 दोपहर में बच्चो को घर से बाहर न निकलने की सलाह।
संकमित परिवार को ors जिंक, क्लोरिन टेब, वितरण करवा रहे हैं
5लाइन लिस्ट कर उचित उपचार हेतु जिला असपताल रेफर कर रहे है।
एक नवाचार कर वॉर्ड में सेवाएं दे रही आशा, आंगनवाड़ी भवन, निजी छोटे छोटे चिकित्सक के पास पर्याप्त मात्रा में डायरिया उपचार हेतु ओषधि, रखवा कर दल कार्य कर रहे है। साथ ही जिला अस्पताल में प्रतिदिन भिन्न भिन्न वार्डो से एडमिट हो रहे मरीजों की सूची प्राप्त कर, दल को उनके निवास एरिया में अधिक से अधिक निगरानी एवम प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करवा रहे है। विजेंद्र सिंह एएनएम - पुष्पा महाजन
आशा - तिलोत्तमा महाजन
आशा - सविता वाडेकर उपास्थित रहे
Tags
बुरहानपुर समाचार