बुरहानपुर - मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बुधवार को शनवारा स्थित 33-11 केवी उप केंद्र का मेंटनेंस कराएगी। इसके कारण करीब 15 से अधिक क्षेत्रों में प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली सेवा प्रभावित होगी।
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शहर कार्यपालन यंत्री प्रेमचंद पटेल ने बताया 33-11 केवी शनवारा उप केंद्र पर अति आवश्यक रखरखाव के कारण 22/5/2024 (बुधवार) को प्रातः 7:00 से 11:00 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
प्रभावित क्षेत्र -
सिलमपुरा, जडियावाडी, राजपुरा, मेनपोस्ट ऑफिस, तहसील कार्यालय, नेहरू हॉस्पीटल, जय स्तम्भ, गुजराती मार्केट से पांडुमल चौराहा, ज्ञानवर्धनी, टेम्पो स्टेण्ड, प्रकाश टॉकिज इत्यादि क्षेत्र।
Tags
बुरहानपुर समाचार