कल दिनांक 19/5/2024 रविवार को इन क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली की होगी कटौती, आइए जानते हैं प्रभावित क्षेत्र कौन से हैं?

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ओर से रविवार और सोमवार को दो अलग अलग फीडरों का मेंटेनेंस कराया जाएगा। 
इसके कारण कुछ क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 4 घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

बिजली कंपनी कार्यपालन यंत्री शहर प्रेमचंद पटेल ने बताया 11 केवी सीके ग्रीन फीडर आंशिक का रविवार को आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाने के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। 

19/5/2024 रविवार 👇🏻(प्रातः 07 से 11बजे तक)

जिसके कारण पापा इलेक्ट्रीकल, सैफी मार्बल, बैंक कॉलोनी, श्रीमाया होटल, बीज निगम, चाणक्यपुरी कॉलोनी, गुरू गोविंदसिंह कॉलोनी, यातायात थाना, रजिस्ट्रार ऑफिस के आसपास विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

20/5/2024 सोमवार 👇🏻(प्रातः 07 से 11बजे तक)

इसी प्रकार सोमवार 20 मई को 11 केवी सीके महाजनापेठ फीडर आंशिक का आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाने के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। 

इसके कारण सौ खोली क्षेत्र, एम 36-2 घासलेट डीपो, सतियारा घाट आदि के आसपास विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय कम ज्यादा भी किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post