गणपतिनाका पुलिस ने किया सिंधीपुरा की सनसनीखेज चोरी का खुलासा। साढ़े पांच लाख का माल जब्त,04 आरोपी गिरफ्तार।

बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गणपतिनाका थानाक्षेत्र अंतर्गत सिंधीपुरा गेट के पास हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। 

घटना का संक्षिप्त विवरण – फरियादी राहुल तिवारी द्वारा थाना गणपतिनाका आकर रिपोर्ट की गई कि दिनांक 21.04.24 से 28.04.24 के बीच जब वे शादी में शामिल होने जबलपुर गए थे, अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में खिड़की से अंदर घुसकर दो अलमारियों का ताला तोड़कर उनमें रखे सोने चांदी के जेवरात जिसमें सोने की चेन, हार, सिक्के, चांदी के पायल आदि तथा नकदी, घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर एवं राउटर चोरी करके ले गये है। फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना गणपतिनाका में चोरी का अपराध क्रमांक 206/24 धारा 457,380 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही -  

चोरी की घटना की गंभीरता देखते हुए अज्ञात आरोपी एवं मशरूका की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के नेतृत्व में थाना गणपतिनाका पुलिस स्टॉफ एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा चोरी वाले घर का बारीकी से मुआयना किया गया। एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा सर्चिंग की गई। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। शहर एवं शहर से बाहर लगे लगभग 300 सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया। मुखबिर मामूर किए गए। सायबर सेल द्वारा टेक्निकल डाटा का एनालिसिस किया गया। आरोपियों तक पहुंचने के लगातार प्रयास करने पर पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक रोहित विस्पुते के बारे में पता चला। जिससे पूछताछ करते उसने उसके तीन साथियों साथ मिलकर उक्त चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा उक्त चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर बारी-बारी से चोरी के संबंध में अलग-अलग पूछताछ की गई जिनके द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा चोरी के अगले दिन चोरी का सामान बैग में रखकर आरोपी पवन शाह की नानी के यहां शाहपुर में छिपा दिया गया था। जिसे पुलिस टीम द्वारा बरामद कर जप्त किया गया।

जप्त मशरूका – 

सोने-चांदी के आभूषण कीमती करीबन 05 लाख 40 हजार एवं 10,000 रूपये नगद कुल मशरूका करीबन 05 लाख 50 हजार रूपये का जप्त किया गया।

नाम आरोपीगण -

1. *पवन पिता रूपेश शाह उम्र 21 साल, निवासी गुलाब दूध डेयरी के पास सिंधीपुरा।*
2. *रोहित पिता महेश विस्पूते उम्र 23 साल, निवासी गुलाब दूध डेयरी के पास सिंधीपुरा।*
3. *पवन पिता सुरेश राठौर उम्र 22 साल निवासी गुलाब दूध डेयरी के पास सिंधीपुरा।*
4. *एक नाबालिग आरोपी (विधि विरुद्ध बालक)*
सराहनीय कार्य - चोरी के खुलासे में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के नेतृत्व में थाना प्रभारी गणपति नाका निरीक्षक टीकमचंद शिंदे, एएसआई शैलेश पाल, प्रआर. नईम खान, प्रआर. देवेंद्र पवार, आर. विनोद परिहार, सायबर सेल टीम आर. दुर्गेश पटेल, आर. सत्यपाल बोपचे, आर. ललित चौहान, आर. शक्ति सिंह तोमर का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post