बुरहानपुर. लालबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीषण गर्मी में ताप्ती सेवा समिति के व्दारा जलसेवा का बीड़ा उठाते हुए रेलयात्रियो को ठंडा पानी पिलाया गया. इस भीषण गर्मी को देखते हुए, स्टेशन पर जैसे ही भुसावल-कटनी पैसेंजर प्लेटफार्म नंबर 2 पर आती है, सभी जल सेवक आवाज लगाकर प्रत्येक डिब्बे में ठंडा पानी पहुंचाने का काम करते दिखाई देते है।
ठंडे पानी को देखकर रेल यात्री खुद इन जलसेवको के पास आते है,तकरीबन1 हजार लीटर ठंडा और मीठा पानी पिलाया गया. इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए समाजसेवी राजेश भगत ने बताया इस भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी में यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन में जब यात्रियों के हलक सुख रहें होते हैं और वह ट्रेन जब लालबाग रेलवे स्टेशन पर रुकती है तो सैकड़ों निगाहें यहां-वहां पानी तलाशने लगती हैं।
कई बुजुर्ग और बच्चे धक्का-मुक्की के बीच ट्रेन से उतरने का साहस नहीं जुटा पाते, महिलाएं कई बार पानी तक पहुंच ही नहीं पाती हैं, इस परेशानी को देखकर मात्र 2 मिनट के स्टॉपेज होने के उपरान्त भी सैकड़ों यात्रियों तक दौड़ कर पानी समिति सदस्यों ने पहुंचाया. समिति में शामिल हर आयु वर्ग के महिला - पुरुष साथी समाज सेवीयो के सेवा भाव का जज्बा वंदनीय रहा।
इस अवसर पर सरिता भगत,अर्चना चितारे, मनीषा दलाल, मीरा चौहान, आशा तिवारी, आशीष भगत, धर्मेंद्र सोनी,अत्ताउल्लाह खान, मुकेश दुंब्वानी, नंदकिशोर वाणे, जय गंगराड़े, विजय राठौड़, किशोर नागर, कैलाश पाटील, प्रकाश नाईक,अतुल व्यास और समाज सेवी उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार