आगामी लोकसभा चुनाव की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील , पुलिस-प्रशासन द्वारा आमजन में शांति व्यवस्था का विश्वास सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निकाला गया फ्लैग मार्च

 बुरहानपुर :-बुरहानपुर जिला भव्या मित्तल एवं बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में बुरहानपुर पुलिस प्रशासन आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है लोकसभा चुनाव हेतु आदर्श आचार संहिता शनिवार दिनांक 16/3/2024 से प्रभावशील हो गई है लोकसभा चुनाव के साथ आगामी त्यौहारों के लिए भी पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है तैयारियों के तहत शहरवासियों में सुरक्षा एवं शांति का भाव सुदृढ़ करने व पुलिस प्रशासन की चुनाव हेतु पुख्ता तैयारी का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार शाम जिला कलेक्टर एवं बुरहानपुर एसपी के नेतृत्व में शहर में पुलिस फोर्स द्वारा फ़्लैग-मार्च निकाला गया ।

फ्लैग मार्च शिकारपूरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रियाज पहलवान की होटल से शुरू होकर महाजनापेठ तिलक हॉल पांडुमल चौराहा गांधी चौक फुलचौक अड्डे की मस्जिद रोशन चौक बुधवारा सोनार पट्टी होकर आजाद नगर पर समाप्त हुआ फ्लैग मार्च में जिला कलेक्टर भव्या मित्तल बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार एएसपी अंतर सिंह कनेश जिले के थानों के थाना प्रभारी थाना स्टॉफ डीआरपी लाइन एवं कंट्रोल रूम का पुलिस फोर्स शामिल हुआ

Post a Comment

Previous Post Next Post