गर्मियों में क्यों नहीं करना चाहिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल?


गर्मियों में क्यों नहीं करना चाहिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल? डॉक्टर से जानें इसके साइड इफेक्ट्स

गर्मियों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल सही क्यों नही है? - 

डॉ रितु चड्ढा की मानें तो तांबे की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह गर्मी के मौसम के लिए आदर्श नहीं माना जाता है। गर्मियों में तांबे के बर्तन में भोजन पकाने से खाने में कॉपर की मात्रा बढ़ जाती है, जो सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। इसकी वजह से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हो सकती हैं ये समस्याएं

गर्मियों में शरीर की गर्मी वैसे ही बढ़ी हुई होती है। ऐसे में अगर आप तांबे के बर्तन में खाना पकाकर खाते हैं, तो इसकी वजह से शरीर का तापमान काफी ज्यादा बढ़ सकता है। इससे नकसीर फूटना, पेट फूलना, भूख में कमी और डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

क्या गर्मियों में तांबे के बर्तन में पानी पी सकते हैं ? -

डॉ रितु चड्ढा के मुताबिक, गर्मियों में तांबे के बर्तन में पानी पीने में कोई परेशानी नहीं है। आप रात में तांबे के गिलास या जग में पानी रखकर, सुबह इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन हर समय सिर्फ तांबे के गिलास में पानी पीने से बचें। साथ ही, एक दिन में एक गिलास से ज्यादा न पिएं। गर्मियों में इसके अधिक सेवन से पाचन और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

बच्चों को न दें तांबे के बर्तन में बना खाना

गर्मियों में तांबे के बर्तन में बना खाना या उसमें रखा पानी बच्चों के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं होता है। इससे उनके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे उल्टी, मितली और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए बच्चों को गर्मी में ठंडी और हल्की चीजें खाने के लिए दें।

तांबे के बर्तन में किन चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए? 

तांबे के बर्तन में दूध या दूध से बनी चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही, खट्टी चीजों को तांबे के बर्तन में रखकर खाना-पीना नहीं चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इनसे एसिडिक रिएक्शन होता है, जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। इससे फूड पॉइजनिंग होने का खतरा रहता है।

Disclaimer : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे व सलाह सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post