बुरहानपुर :- महिला एवं बाल विभाग की सेक्टर सुपरवाइजरों ने मंगलवार को कलेक्ट कार्यालय जनसुनवाई में पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया 3 माह से वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल की चेतावनी दी बुरहानपुर की परियोजना अधिकारी मंजू ठाकुर ने कहा कि शासन द्वारा 3 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जिससे सुपरवाइजरों को आर्थिक परेशानियां हो रही है वेतन नहीं मिलने के विरोध में पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया था लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ अगर जल्द ही वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो सुपरवाइजर काम बंद हड़ताल करेंगी।
*ज्ञापन के माध्यम से यह बताया*
प्रदेश में पर्यवेक्षक परियोजना अधिकारियो जिला कार्यक्रम अधिकारियों का माह दिसंबर 2023 जनवरी 2024 एवं फरवरी 2024 का वेतन भुगातान नही हुआ जिससे सभी अधिकारी कर्मचारियों को बेहद आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
अनेक अधिकारी कर्मचारियों की लोगों की ईएमआई मासिक किस्त दवाई खच बच्चों की परीक्षा एवं ट्यूशन फीस दैनिक कार्यों का खर्च बुरी तरह प्रभावित हो रहा है जिससे मानसिक तनाव के कारण शासकीय कार्य भी प्रवावित हो रहा है इस संबंध में करीब एक माह पूर्व संचालनालय से संपर्क करने पर बताया गया था कि बजट हेड की मैपिंग परिवर्तित होने से विलंब हो रहा है दिनाक 27.2.2024 को राज्यमंत्री परिषद द्वारा दूसरे हेड से आहरण की अनुमति दे दी है लेकिन आज तक भुगतान नहीं हो पाया है वेतन एवं मानदेय प्राप्त न होने से प्रदेश के पूरे क्षेत्रीय अमले को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है एवं विभाग की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है अतः विनम्र निवेदन है कि महिला बाल विकास विभाग के क्षेत्रीय अन्ले पर्यवतन परियोजना अधिकारियो जिला कार्यकम अधिकारियों का माह दिसंबर 2023 जनवरी 2024 एवं फरवरी 2024 का वेतन भुगतान कराने का कष्ट करें।
Tags
बुरहानपुर समाचार