जिले के ग्राम भोटा की महिलाओं ने हाथो में तख्तियां लेकर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर पहुंच कर की नारेबाजी

बुरहानपुर :- जिले के ग्राम भोटा की रहने वाली महिलाएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यलय पहुंची उनके हाथों में तख्तियां भी थी जिस पर लिखा था न्याय दो, बदमाशों को जेल भेजो। 

जनसुनवाई शिकायत में अश्विनी पति कैलाश माधुरी पति मुकेश निवासी भोटा ने कहा कि गांव के छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है हमारी कृषि भूमि ग्राम भोटा में है यहां से हम आना जाना करते हैं अनावेदक का खेत भी पास में है, दबाव डालकर वह हमारे रास्ते से ही आवागमन करते हैं ।

5 फरवरी 2024 को उनके विवाद किया गया था इसकी शिकायत थाने में की गई थी उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को फिर रात 11 बजे अनावेदक में से एक व्यक्ति ने हमारी पाइप लाइन में लगा हुआ वॉल बंद कर दिया जिससे पानी की सप्लाई बंद हो गई इससे फसलों का नुकसान हो सकता है , रसूखदार होने से उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई नहीं हो रही है हाथ में तख्तियां पहुंची महिलाओं ने जांच कर कार्रवाई की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post