कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को विस्फोटक सामग्री फैक्ट्रियों, विस्फोटक मैगजीन, फटाखा गोदाम की जांच के दिये निर्देश

बुरहानपुर/6 फरवरी, 2024/- कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने जिले की विस्फोटक सामग्री फैक्ट्रियों, विस्फोटक मैगजीन, फटाखा गोदाम इत्यादि स्थलों की जांच हेतु राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर को विस्फोटक मैगजीन, मेसर्स माँ जोगनिया एक्सप्लोसिव ग्राम लोखण्डिया खकनार एवं मेसर्स ओम बागेश्वराय नमः इन्टरप्राईजेस ग्राम तेलियाथड़ की जांच करने हेतु निर्देशित किया है। वहीं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर को विस्फोटक मैगजीन, मेसर्स भवानी सिंह कानावत ग्राम मोरदंडखुर्द, फटाखा मैगजीन मेसर्स रिया फायर वर्क्स ग्राम दर्यापुर, फटाखा मैगजीन मेसर्स श्री पापा फायर वर्क्स ग्राम दर्यापुरकलां, फटाखा निर्माण मैगजीन मेसर्स भारत ब्लास्टिंग पाउडर एवं फायर वर्क्स फतेहपुर एवं फटाखा निर्माण मैगजीन मेसर्स जैन हिंद फायर वर्क्स गारबर्डी निम्बोला की जांच कर प्रतिवेदन देने हेतु निर्देशित किया है।
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने तहसीलदार नेपानगर, तहसीलदार बुरहानपुर ग्रामीण, तहसीलदार बुरहानपुर नगर को क्रमशः फटाखा दुकान मेसर्स श्याम संुदर सेईवाल नेपानगर, मेसर्स कृष्णा फायर वर्क्स नेपानगर, मेसर्स उमेश कुमार जायसवाल दर्यापुर, मेसर्स प्रिया फायर वर्क्स दर्यापुर, मेसर्स अनुष्का फायर वर्क्स गारबर्डी नेपानगर इत्यादि फटाखा दुकानों की जांच किये जाने हेतु निर्देश दिये है।

Post a Comment

Previous Post Next Post