भीगी हुई मूंगफली खाने से क्या क्या लाभ हैं,आइए जानते हैं


मूंगफली को भिगोकर खाने के फायदे

भीगी हुई मूंगफली खाने से डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है। इसमें डाइटरी फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे पेट आसानी से साफ हो जाता है। भीगी मूंगफली खाने से कब्ज और गैस में राहत मिलती है। शरीर में सभी पोषक तत्व आसानी से अवशोषित हो जाते हैं।

मूंगफली को भिगोकर खाने से हार्ट हेल्थ में सुधार आता है।
मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।

मूगफली खाने से हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है।
शरीर को गर्म रखने में मूंगफली मदद करती है। इसलिए ठंड में लोग ज्यादा मूंगफली खाते हैं।

मूंगफली खाने से पूरे शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है।
मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रोल भी पाए जाते हैं जिससे शरीर में सूजन को कम किया जा सकता है।

कमर और जोड़ों में दर्द से आराम :

अगर आप रात भर भिगोकर मूंगफली का सेवन करें तो इससे जोड़ों और कमर में दर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है. दरअसल, इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम जोड़ों और कमर में दर्द से आराम दिलाने में मदद करता है.

कैंसर से करे बचाव :

अगर आप कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाते हैं तो इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी खुद को बचाया जा सकता है. दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और कई ऐसे पोषक तत्‍व होते हैं जो कैंसर से रोकथाम में असरदार हैं.

मसल्‍स को बनाएं मजबूत :

अगर आप कच्ची मूंगफली का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो इससे आपकी मांसपेशियों का विकास बेहतर तरीके से होता है. आपके मसल्स को टोन कने में भी ये बेहद फायदेमंद है.


Post a Comment

Previous Post Next Post